हाइवे के लिए बेचैन सेक्सी आलिया
'स्ट्यूडेंट ऑफ द ईयर' की लविंग एंड सेक्सी स्टूडेंट इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे की शूटिंग में व्यस्त हैं। भले ही फिल्मों में आलिया अभिनेत्री बन गयी है लेकिन अभी भी उनके अंदर कालेज गोइंग स्टूडेंट वाली बातें देखी जाती हैं।
जिसका ताजा उदाहरण यह है कि फिल्म हाइवे की शूटिंग में आलिया इतनी मस्त हैं कि उन्हें अगले दिन का इंतजार नहीं होता है। इसकी खास वजह यह है कि आलिया भट्ट को इस फिल्म की शूटिंग के कारण कई जगह घूमने को मिल रहा है जिसके कारण उन्हें काफी मजा आ रहा है।
आपको बता दें कि आइएएनएस के मुताबिक निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म 'हाइवे' 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री आलिया भट्ट इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 'हाइवे' इस समय निर्माण के दूसरे दौर में है।
फिल्म छह भारतीय राज्यों- दिल्ली से राजस्थान, हरियाणा से हिमाचल और पंजाब से कश्मीर की सड़कों के इर्द-गिर्द केंद्रित है। 'हाइवे' का संगीत ए.आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। 'जब वी मेट', 'लव आज कल' और 'रॉकस्टार' के लिए मशहूर इम्तियाज 'हाइवे' को लेकर बहुत आशान्वित हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट वीरा के रूप में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












