सगाई की अफवाहों के बीच आलिया भट्ट की नई तस्वीर, नीतू-रिद्धिमा के साथ
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर संग फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में तीनों लेडीज खूब जच रही है। बता दें एक दिन पहले ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणबीर कपूर, रिद्धिमा, आलिया और नीतू कपूर राजस्थान पहुंचे हैं। यही से लेटेस्ट फोटो आलिया भट्ट व नीतू कपूर की देखने को मिली है। इसके अलावा भी कई फोटोज रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।
वहीं आलिया भट्ट ने भी सन किस फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। सभी सर्दियों में राजस्थान घूमने पहुंचे हैं। पूरी फैमिली इस समय राजस्थान में हैं। इससे पहले भी आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की फैमिली संग क्रिसमस मनाया था। क्रिसमस पर कपूर खानदार की पार्टी में रणबीर और आलिया साथ में नजर आए। फिर महेश भट्ट ने भी डिनर पार्टी रखी। जिसमें रणबीर कपूर की पूरी फैमिली दिखी।
धूम्रपान के प्रचार पर शाहरुख और अजय देवगन पर भड़के मुकेश खन्ना, 'ऊंचे लोगों की नीची पसंद'


Click it and Unblock the Notifications











