अरे आलिया... खानों की हिरोईन नहीं बेटी लगेगी.. बाबा...
अरे आलिया... खानों की हिरोईन नहीं बेटी लगेगी.. बाबा...
इस बारे में बात खुद आलिया ने ही की, आलिया भट्ट को लगता है कि बॉलीवुड के 'खान' के साथ अपनी मौजूदगी को विश्वसनीय बनाने के लिए उन्हें और परिपक्व दिखने की जरूरत है। बॉलीवुड के तीनों खान-आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान की उम्र 40 से ज्यादा हो चुकी है, जबकि आलिया अभी मात्र 21 साल की हैं।
आलिया से पूछा गया था कि क्या आपको लगता है कि खान के साथ जोड़ी बनाए जाने के लिहाज से आप बहुत छोटी हैं? जिस पर आलिया ने कहा, "यकीनन इस समय मैं बहुत छोटी हूं। उम्र से ही नहीं, मैं छोटी दिखती भी हूं। उम्र तो महज एक आंकड़ा है, लेकिन मैं चेहरे से छोटी दिखती हूं। मैं अभी परिपक्व हो रही हूं। आप 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर अब तक एक बदलाव देख सकते हैं।"
आलिया ने कहा, "इसलिए जब थोड़ी और परिपक्व दिखने लगूंगी, तो मैं उनके साथ काम कर सकती हूं।" वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर सरीखे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं आलिया को अभी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान के साथ फिल्म करना बाकी है। लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि एक दिन जरूर ऐसा आयेगा कि वो खानों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
