..................... ऋषि कपूर का निधन, रणबीर कपूर से मिलने अस्पताल पहुंची आलिया भट्ट, करीना कपूर | Alia Bhatt, Kareena kapoor, Saif Ali Khan rushed to hospital after Rishi Kapoor demise - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचे आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान- PICS

अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 की उम्र में गुरुवार की सुबह आखिरी सांसे लीं। बुधवार (29 अप्रैल) को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जब परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। ऋषि कपूर ने निधन की खबर सुनते ही रिश्तेदार और करीबी उनके अंतिम दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। नीतू कपूर भी आदर जैन के साथ पहुंची हैं।

आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, आदर जैन समेत कपूर खानदान के कई सदस्य अस्पताल पहुंच चुके हैं। जहां करीना कपूर की तस्वीर सामने आई है, आलिया भट्ट को कार में स्पॉट किया गया है। बता दें, आलिया और रणबीर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आलिया कपूर परिवार के काफी करीब है। लिहाजा, इस दुख के समय में वो परिवार के साथ हैं।

kareena kapoor

ऋषि कपूर के निधन की जानकारी शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा- इस क्षति के मौके पर, हम महसूस करते हैं कि दुनिया एक संकट के समय से गुजर रहा है। लॉकडाउन है और लोग एकत्रित नहीं हो सकते। हम सभी फैंस और चाहने वालों से विनती करते हैं कि नियमों का उल्लंघन ना करें।

ऋषि कपूर की आखिरी फोटो- रणबीर कपूर के साथ मास्क लगाए पहुंचे थे अस्पताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X