..................... अस्पताल पहुंचते हुए ऋषि कपूर की आखिरी फोटो | Rishi Kapoor last picture with a mask reaching hospital before demise - Hindi Filmibeat

ऋषि कपूर की आखिरी फोटो- रणबीर कपूर के साथ मास्क लगाए पहुंचे थे अस्पताल

अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गए। सोशल मीडिया पर अभिनेता की एक तस्वीर वायरल हो रही है। ऋषि कपूर की आखिरी फोटो इसी साल फरवरी में सामने आई थी। जब दिल्ली से वापस आकर ऋषि की तबीयत फिर बिगड़ गई थी और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

ऋषि कपूर 5 फरवरी को ही दिल्ली से मुंबई लौटे थे और उसके अगले ही दिन उन्हें अस्पताल में दोबारा भर्ती कराना पड़ा था। बता दें, कुछ ही समय पहले ऋषि कपूर न्यूयॉर्क से अपने कैंसर का इलाज कराकर वापस लौटे थे।

Rishi Kapoor

दिल्ली में तबीयत बिगड़ने की ऋषि कपूर ने ट्वीट के जरिए बताया था। ऋषि कपूर ने लिखा था- मेरी हेल्थ को लेकर आप लोगों ने जो चिंता जताई है, उसके लिए मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं। मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में शूटिंग कर रहा हूं। यहां पॉल्यूशन और न्यूट्रोफिल्स में कमी की वजह से मुझे इन्फेक्शन हो गया था, जिसके चलते मुझे हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा।

वहीं, बुधवार (29 अप्रैल) को उनकी तबीयत फिर अचानक से बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जब परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गुरुवार को अभिनेता ने अंतिम सांसे ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X