आलिया. आलिया और आलिया.... क्या बात
स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सफलता ने आलिया भट्ट को निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद बना दिया है। अगर शोख, चंचल किरदार हो तो लोग बिना सोचे ही आलिया को साइन कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि आलिया के पास इस समय बिग प्रोजेक्ट हैं। करण जौहर, इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप की फिल्मों में लीड रोल कर रही 20 साल की आलिया अपनी इस तरक्की से काफी खुश हैं।
एक बार फिर से करण जौहर ने आलिया को वरूण धवन के अपोजिट साइन किया है, इस फिल्म का नाम है 'हम्टी शर्मा की दुल्हिनया' जिसको लेकर आलिया काफी उत्साहित और खुश है। इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक के मौके पर आलिया ने कहा, "मेरी अगली फिल्म 'हम्टी शर्मा की दुल्हिनया' की घोषणा हो चुकी है और इसे मैं वरुण के साथ कर रही हूं। यह अगले साल रिलीज होगी। मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूं।"
'हम्टी शर्मा की दुल्हिनया' के निर्देशन का दारोमदार शशांक खेतान पर होगा। फिलहाल फिल्म के अगले साल 27 जून को आने की बात कही जा रही है। इसके अलावा आलिया भट्ट अनुराग कश्यप की फिल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने जा रही हैं। जिसको लेकर भी आलिया काफी खुश हैं। अपने आप को लकी मानती हुईं आलिया ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि उन्हें बहुत जल्द ही अनुराग कश्यप के साथ काम करने का मौका मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications
