..................... Alia Bhatt to walk the ramp for jewellery brand at bridal week - Hindi Filmibeat

ब्राइडल फैशन वीक के रैंप पर सेक्सी आलिया..

जवां दिलों की धड़कन और महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट आपको बहुत जल्द ब्राइडल फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) के रैंप पर दिखायी देंगी। इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे की शूटिंग में व्यस्त आलिया भट्ट रैंप पर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आभूषण ब्रांड अजवा के प्रदर्शन के लिए रैम्प पर उतरेंगी। यह फैशन वीक 23 जुलाई से दिल्ली में शुरू होगा जिसके लिए आलिया काफी उत्साहित हैं।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (इंडिया) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने इस फैशन वीक के लिए आलिया को इसलिए चुना क्योंकि वह काफी युवा हैं और आज की जनरेशन की हैं, आज के लोगों को काफी पसंद भी है, ऐसे में उनका ब्राइडल लुक काफी फ्रेश और सुंदर लगेगा जिसका असर हमारी यंग जनरेशन पर भी होगा।

वैसे फैशन परस्त और बेहद ही शोख आलिया भट्ट इन दिनों काफी डिमांडिग पर्सनालिटी हैं। मैडम इन दिनों रणदीप हुड्डा के साथ जहां हाईवे की शूटिंग कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वह गार्नियर की ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। और मीडिया इवेंट में आलिया यह दिखाने की कोशिश में रहती हैं कि वह हद से ज्यादा सेक्सी और ग्लैमरस है। फिलहाल वह बहुत जल्द अर्जुन कपूर के साथ अभिषेक वर्मन की फिल्म 'टू स्टेट्स' में भी नजर आयेंगी।

आईये आपको दिखाते हैं आलिया भट्ट की हॉट तस्वीर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X