11 साल की उम्र में ही शाहिद से प्यार कर बैठी थीं आलिया
शाहिद से आलिया को 11 साल की उम्र में ही इश्क हो गया था
मालूम हो कि आलिया भट्ट फिल्म निर्माता-निर्देशक विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। आलिया ने कहा, "मैं शाहिद कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं 11 साल की रही होंगी, जब गेइटी-गैलेक्सी (मुंबई) सिनेमाघर में शाहिद की फिल्म 'इश्क विश्क' देखने गई थी। मैं तभी से उनकी प्रशंसक हूं। वह उम्दा अभिनेता हैं और मैंने सुना है कि वह बहुत मददगार भी हैं।"
आलिया भट्ट निर्माता-निर्देशक विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने जा रही हैं
आलिया ने अभी तक जिस पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं, शाहिद उस पीढ़ी से आगे के हैं यानी कि शाहिद,आलिया के सीनयर कोस्टार हैं।
आलिया ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, "आप भूल गए कि मैंने रणदीप हुड्डा के साथ 'हाईवे' की। लेकिन हां, इससे हटकर मैंने अब तक अपनी उम्र के अभिनेताओं के साथ काम किया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शाहिद, वरुण धवन, अर्जुन कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा से अलग हैं। वह एक बहुत ही बिंदास व्यक्ति हैं।"
हाल में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आईं आलिया स्वीकारती हैं कि उनकी झोली में ढेर सारे फिल्म प्रस्ताव हैं। लेकिन फिलहाल, उन्हें उनके बारे में बात करने की इजाजत नहीं है। वह 'शानदार' को लेकर उत्साहित हैं।
आलिया ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उनकी (विकास बहल) 'क्वीन' अच्छी लगी और मुझे देखना है कि वह फिल्म में मेरे साथ क्या करते हैं।" आपको बता दें कि 'शानदार' इस साल के अंत में इंग्लैंड के एक अज्ञात हिस्से में फिल्माई जाएगी। बहल की पिछली फिल्म 'क्वीन' की शूटिंग पेरिस में हुई थी, जो आलिया के पसंदीदा शहरों में से है। वह हाल में छुट्टियां मनाने पेरिस गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications
