'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ आलिया भट्ट लेंगी प्रभास से टक्कर- बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली है। लेकिन खास बात है कि इसी दिन को पहले से ही मेगास्टार प्रभास की फिल्म के लिए भी लॉक किया गया है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर पैन- इंडिया फिल्म राधे श्याम इसी दिन रिलीज होगी।

कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार टक्कर होने वाला है। हालांकि संजय लीला भंसाली की फिल्मों का एक खास दर्शक वर्ग को खास इंतजार रहता है। लेकिन दक्षिण भारत में फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, राधे श्याम की कमाई उत्तर भारत में प्रभावित होगी।

Gangubai Kathiawadi

"राधेश्याम" और "गंगूबाई काठियावाड़ी" दोनों ही भारी भरकम बजट पर बनी फिल्में हैं। बहरहाल, इस साल कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही हैं। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज Vs शाहिद कपूर की जर्सी, राधे vs सत्यमेव जयते 2, आरआरआर VS मैदान.. आदि..

शूटिंग जारी

शूटिंग जारी

इस फिल्म की शूटिंग मार्च अंत तक खत्म होगी और उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। फिलहाल, अजय देवगन के हिस्से की कुछ शूटिंग बची है।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के अलावा विजय राज, शांतनु महेश्वरी और सीमा पहवा भी अहम किरदारों में हैं। वहीं, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी कैमियो दिखाते दिखेंगे।

रियल घटनाओं पर आधारित

रियल घटनाओं पर आधारित

आलिया लंबे समय से भंसाली के साथ फिल्म करना चाहती थीं। जाहिर है इस फिल्म को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। राजी के बाद अब यह भी आलिया की रियल लाइफ घटनाओं पर बनी फिल्म होगी। ये फ‍िल्‍म हुसैन जैदी की क‍िताब पर आधारित है।

राधेश्याम

राधेश्याम

"राधेश्याम" राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है, जिसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

राधेश्याम में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और फिल्म के लिए प्रोडक्शन डिजाइनर आरवीवीएंडर हैं और कमल कन्नन ने वीएफएक्स प्रोड्यूसर का पद संभाला हैं।

पांच भाषाओं में बनी फिल्म

पांच भाषाओं में बनी फिल्म

मैग्नम ओपस 'राधेश्याम' यूरोप में स्थापित एक महाकाव्य प्रेम कहानी मानी जा रही है। फ़िल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म एक बहुभाषी रोमांटिक पीरियड-ड्रामा है।

केंद्र सरकार ने किया 'सत्यजीत रे अवार्ड' का ऐलान- भारत रत्न से लेकर ऑस्कर तक सम्मानित फिल्मकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X