केंद्र सरकार ने किया 'सत्यजीत रे अवार्ड' का ऐलान- भारत रत्न से लेकर ऑस्कर तक सम्मानित फिल्मकार
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की तरह, अब 'सत्यजीत रे पुरस्कार' की शुरुआत होने वाली है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोलकाता में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में महान फिल्मकार सत्यजीत रे के नाम पर राष्ट्रीय स्तर के एक फिल्म पुरस्कार की घोषणा की है।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने पश्चिम बंगाल के प्रमुख अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ बातचीत की। हालांकि 'सत्यजीत रे पुरस्कार' पर अभी अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है।

खास बात है कि पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लिहाजा, इस खबर को चुनाव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अभिनेत्री और बीजेपी नेता रूपा गांगुली ने कहा कि यह बहुत अच्छा है कि सत्यजीत रे के नाम पर एक पुरस्कार की स्थापना की जा रही है। इसकी योजना काफी समय से चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











