..................... Alia Bhatt feels blessed to work with Kareena Kapoor in ‘Udta Punjab' - Hindi Filmibeat

करीना कपूर के साथ काम कर खुश हैं आलिया भट्ट..जानिए क्यों!

[बॉलीवुड न्यूज] आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में हमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की जोड़ी दिखने वाली है। इस फिल्म को लेकर आलिया काफी उत्साहित हैं। खासकर करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर।

जी हां, खुद आलिया भट्ट ने कहा है कि, 'वह खुशकिस्मत हैं कि वह अपनी 'आइडल' करीना कपूर खान के साथ काम कर रही हैं।' बता दें, आलिया करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं।

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म 'उड़ता पंजाब' ड्रग्स माफिया पर आधारित एक फिल्म है। फिल्म में चार अलग- अलग करैक्टर की कहानियां है। फिल्म में करीना कपूर, शाहिद, आलिया के साथ पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसान्ज्ह मुख्य भूमिका में हैं।

5 कारण: वरूण- आलिया हैं बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!

फिल्म में काम करने की बात पर आलिया ने कहा कि, 'फिल्म के बारे में अभी बात करना बहुत जल्दी है। मैं खुश हूं कि मैं करीना साथ काम करूंगी। आलिया भट्ट फिल्म में एक हॉकी प्लेयर बनी हैं और माना जा रहा है कि उन्हीं के इर्द गिर्द सारा ड्रग माफिया का ताना बाना बुना गया है।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X