कोरोना के दर्द से जूझ रहीं आलिया भट्ट, क्वारंटीन से शेयर की फोटो- 'जो कभी सोचा नहीं, उससे गुजरना पड़ रहा'!
आलिया भट्ट इन दिनों कोरोना से जूझ रही है। हाल में ही आलिया भट्ट ने अपनी सेल्फी पोस्ट कर अपना चेहरा फैंस को दिखाया। अब आलिया भट्ट ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर कोरोना में वह किस दर्द से गुजर रही हैं, ये समझा जा सकता है। आलिया भट्ट ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। जिसमें कोरोना की पीड़ा से गुजरने के बारे में उन्होंने कुछ कहा है।
मशहूर राइटर मोरगन हार्पर निकोल्स के एक कोट के सहारे से अपनी फीलिंग्स को शेयर किया। इस पोस्ट में वह कहती हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होता, आपको कभी कभी उन हालातों से गुजरना पड़ता है। ये हालात आपको ऐसी जगह ले जाएंगे जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

आलिया भट्ट ने बेशक इस पोस्ट में साफ साफ न कहा हो लेकिन उनके अनुभव को इस सोशल मीडिया पोस्ट में समझा जा सकता है। इससे साफ झलकता है कि वह कोरोना संक्रमित होने के चलते किस दर्द से गुजर रही हैं। आलिया भट्ट कोरोना के चलते घर में क्वारंटीन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











