कृति सेनन कोरोना में भी कर रहीं बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग, एक्शन से उड़ाएंगी होश- ये हैं आने वाली 7 फिल्में
एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने आने वाली ढेर सारी फिल्मों में बिजी हैं। साल 2021 में कृति सेनन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के शेड्यूल में व्यस्त हैं। कृति कोरोना काल में पूरी सुरक्षा के साथ अपने कामों को लेकर पूरी तरह से सुरक्षा बरत रही हैं।
सूत्रों ने बताया कि कृति सेनन इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में हैं। वह वरुण धवन के साथ आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं। कृति अरुणाचल प्रदेश में 10 अप्रैल तक रहेंगी और भेड़िया फिल्म पर काम करेंगी।

हाल में ही अक्षय कुमार के साथ आने वाली फिल्म बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग पूरी की। कृति सेनन पहली बार अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में काम किया।दोनों की ये फिल्म जल्द ही फैंस को देखने को मिलेंगी। देखिए कृति सेनन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट।

प्रभास संग कृति सेनन की आदिपुरुष
कृति सेनन की बिग बजट फिल्म आदिपुरुष में भी एंट्री हो गई है। इस फिल्म का काम भी शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि वह सीता के रोल में नजर आएंगी। प्रभास संग कृति सेनन पहली बार इस फिल्म में काम कर रही हैं। ये उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म
कुछ दिन पहले ही बच्चन पांडे की शूटिंग कृति सेनन ने खत्म की है। उनके अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। पहला मौका होगा जब कृति और अक्षय रोमांस करते दिखेंगे।

भेड़िया
वरुण धवन के साथ कृति सेनन की जोड़ी भेड़िया फिल्म में देखने को मिलेगी। फिल्म की टीम इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में हैं और फिल्म की शूट को पूरा कर रहे हैं।

गणपत
हीरोपंती फिल्म से डेब्यू करने वाली कृति सेनन एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। गणपत फिल्म में एक्शन करती कृति सेनन नजर आएंगी। इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

मिमी
कृति सेनन के पास मिमी प्रोजेक्ट भी है। जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में प्रेग्नेंट लुक में वह नजर आएंगी।

हम दो हमारे दो
कृति सेनन के पास हम दो हमारे दो नाम का भी एक प्रोजेक्ट है। जिससे जुड़ी अभी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई हैं।

अघोषित
बताया जा रहा है कि कृति सेनन की एक अन्य प्रोजेक्ट पर भी बातचीत चल रही है। जिसकी ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











