मिस-मैच है रणदीप-आलिया की जोड़ी
रॉकस्टार जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इम्तियाज अली एक बार फिर से फिल्म हाइवे को लेकर चर्चित हैं। फिल्म कई शहरों के हाइवे की कहानी कहती हैं जिसमें पहली बार कमसिन आलिया भट्ट और मर्डर फेम रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं।
उम्र के भारी अंतर वाले इस जोड़े के लिए कुछ लोगों ने मिस-मैच शब्द प्रयोग किया है, जिसकी वजह से इम्तियाज अली को थोड़ी सी चिंता हो सकती है क्योंकि हो सकता है कि दर्शकों को यह बेमेल जोड़ी रास ना आये।
वनइंडिया के एक पाठक ने कहा कि आलिया भट्ट काफी टीएनएजर्स जैसी है तो वहीं रणदीप हुड्डा प्लेन लुक वाले हैं। ऐसे में शुरूआती तौर पर दोनों का मेल तो समझ में नहीं आ रहा है लेकिन इम्तियाज अली ने शानदार फिल्में बनायी हैं, वह बड़े जादूगर हैं, हो सकता है कि फिल्म में वो दोनों को अपने जादू से खूबसूरत दिखा दें।
आपको बता दें कि हाइवे दिसंबर में रिलीज होगी। जिसकी शूटिंग में आलिया भट्ट का खासा आनंद आ रहा है। फिल्म में कई शहर आपको देखने को मिलेंगे। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है।
इम्तियाज ने नवयुगल को लेकर जब वी मेट और रॉकस्टार जैसी ब्लाकब्लास्टर फिल्में बनायी हैं ऐसे में लोगों को हाइवे से भी काफी बड़े धमाके की उम्मीद है। देखते हैं कि इम्तियाज लोगों की उम्मीद पर कितना खरा उतर पाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












