रणदीप हु्ड्डा संग मजे ले रही हैं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट, जिनकी उम्र मात्र 19 साल हैं, में बचपना अभी भी कूट-कूट कर भरा है। तभी तो वो बच्चों जैसी हरकतें करती रहती हैं। मैडम आलिया इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग में उन्हें बेहद मजा आ रहा है, इसलिए उनसे फिल्म की शूटिंग के लिए दूसरे दिन का इंतजार नही हो पा रहा है। सेक्सी आलिया का कहना है कि फिल्म हाइवे को करते समय मुझे रोज नयी-नयी जगहें देखने को मिलती हैं इसलिए मुझे इस फिल्म को करने में आनंद आ रहा है।
जबकि जहां आलिया फिल्म की शूटिंग इंज्वाय कर रही हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म के हीरो रणदीप हुड्डा, आलिया का साथ इंज्वाय कर रहे हैं। उम्र में रणदीप से काफी छोटी आलिया भट्ट की शोख अदाएं रणदीप को काफी अच्छी लग रही हैं। इसलिए उन्हें भी सेट पर आलिया संग काफी मस्ती करते हुए देखा जाता है। मालूम हो शायद इसलिए रणदीप हुड्डा अपने टूटे दिल का दर्द भूल गये हैं जो कि उन्हें हाल ही में नीतू चंद्रा से ब्रेकअप के बाद मिला था।
मालूम हो कि रॉकस्टार वाले इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में कई शहर आपको देखने को मिलेंगे। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है।
आईये आपको बताते हैं सेक्सी आलिया भट्ट की कातिल अदाओं के बारे में..


Click it and Unblock the Notifications











