विद्या बालन की वजह से मुझे अपनी ही फिल्म में पहचान नहीं मिल पाई!
अली फज़ल एक बेहतरीन एक्टर हैं पर उनके हाथ अब तक बॉलीवुड का वो मुकाम नहीं लगा है जिसके वो हकदार हैं। 'फुकरे' और 'बॉबी जासूस' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले अली फजल अपनी नई फिल्म 'खामोशियां' को लेकर काफी आशान्वित हैं। भट्ट कैंप की इस फिल्म में उनका रोल दमदार है।
विद्या बालन के साथ अली की फिल्म 'बॉबी जासूस' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तारीफें भी बटोरी थी| लेकिन उनका मानना है कि उस फिल्म में उनके किरदार को पूरी तरह से नज़र अंदाज कर दिया गया था। फिल्म 'बॉबी जासूस' में अभिनय करने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें खूब मनाया। इस चीज से उन्हें काफी दुख पहुंचा था। अब उन्होंने निर्णय ले लिया है कि आगे से कभी भी मल्टीस्टारर फिल्में नहीं करेंगे।
ALSO READ: ये एक्ट्रेस आधी रात के बाद केवल आदमियों से करेंगी बातें
खामोशियां के अली बाद पूजा भट्ट की फिल्म 'नर्क' में रिचा चड्ढा के साथ नजर आएंगे जिसमें उनका करैक्टर पुलिसवाले का है। इसके अलावा, जेम्स वॉन निर्देशित हॉलिवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' में भी नजर आने वाले हैं| अली ने बताया कि फिल्म में उनका रोल बिल्कुल ही अलग है।आज तक ऐसा रोल कभी नहीं किया है |


Click it and Unblock the Notifications












