क्यों गायब हैं अली 'बॉबी जासूस' के प्रमोशन से?
जिसके पीछे लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि शायद अली को लगने लगा है कि दर्शक उन्हें नहीं बल्कि विद्या बालन को देखने के लिए सिनेमाघर आयेंगे इसलिए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन से दूरियां बना ली है। जिसको सुनने के बाद अली की ओर से बयान आया है कि फिल्म के प्रमोशन में शामिल ना होने की वजह यह बकवास नहीं बल्कि अली की दूसरी फिल्म 'खामोशियां' है।
अली विशेष फिल्म्स बैनर की फिल्म 'खामोशियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अली, विद्या बालन के साथ फिल्म के प्रचार में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक कि 'बॉबी जासूस' प्रचार में शामिल होने के लिए वह अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह शूटिंग के कारण वहां नहीं जा पाते। काफी प्रयास के बाद फिल्म के प्रचार के लिए 'खामोशियां' से उन्हें एक या दो दिनों की ही छुट्टी मिल पाई है।"
हालांकि, अंतिम पांच दिनों के जोरदार प्रचार में वह फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ शामिल होंगे।इससे पहले अली '3 ईडियट्स' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों मे नजर आ चुके हैं। मालूम हो कि पर्दे पर अली संग यानी उम्र में अपने से छोटे हीरो के साथ रोमांस करने में विद्या को जरा भी परेशानी नहीं हुई। विद्या ने कहा था कि उम्र चाहे 16 की हो या 60 की... प्यार से इसका कोई लेना-देना नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












