खिलाड़ी के सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह ले पाएंगे विद्युत जामवाल?
अक्षय कुमार को अगर किसी चीज़ ने पहचान दिलाई थी तो वो थी खिलाड़ी सीरीज़ की उनकी फिल्मों ने। 1992 में सस्पेंस, रोमांस, थ्रिलर और एक्शन से भरी इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नया जेनर दिया था। इसके बाद अक्षय कुमार बन गए थे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी। खिलाड़ी फिल्म ने जहां अक्षय कुमार को स्थापित करने के साथ ही उनकी एक्शन स्टार की छवि बनाने में मुख्य भूमिका अदा की थी।
अब खबरों की मानें तो फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं नजर आएंगे। उनकी जगह लेंगे इंडस्ट्री के नए हंक विद्युत जामवाल। हालांकि विद्युत ने 'फोर्स, कमांडो और बुलेट राजा में अपने काम से प्रभावित किया था। विद्युत जामवाल भी बहुत दिनों से सोलो रोल की तलाश में थे। विद्युत ने सोलो रोल के लिए ही 'हैप्पी न्यू ईयर' और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में छोटे रोल करने से मना कर दिया था। इसको लेकर कहा गया था कि शाहरूख खान और सलमान खान उनसे नाराज चल रहे हैं। विद्युत जल्द ही तिग्मांशू धूलिया की फिल्म 'यारा' में भी नजर आएंगे।
ALSO READ: मेरे, शाहरूख, सलमान के अलावा भी तो कोई स्टार हो: आमिर
अक्षय भले ही फिल्म में नजर न आए लेकिन फिल्म से वे जुड़े रहेंगे। फिल्म खिलाड़ी में अक्षय कुमार के साथ आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, सबीहा, प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी। वहीं फिल्म खिलाड़ी के सीक्वेल के अन्य कास्ट का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
ALSO READ: दिल तो पागल है से जुड़ी 9 बातें, जो आप नहीं जानते


Click it and Unblock the Notifications












