Revealed: तो यह है अक्षय कुमार की 'बेबी' के टाइटल का राज!
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' जब से खबरों में आई है, तब से इस फिल्म के नाम को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म के पोस्टर के बाद लोगों ने फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया, लेकिन ट्रेलर में भी टाइटल का राज नहीं पता चल पाया। लिहाजा, लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गयी। यह हैरानी इसीलिए भी थी कि आखिर अक्षय ने एक और फिल्म 'बेबी' में काम करना क्यों चुना जब वो पहले ही साजिद खान की 'हे बेबी' कर चुके हैं।

हालांकि, फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने दर्शकों की उत्सुकता का बिना फायदा उटाए 'बेबी' टाइटल को लेकर खुलासा कर दिया है। जी हां, निर्देशक कहते हैं, 'मेरी फिल्म के टाइटल में कोई राज ही नहीं छुपा है। यह ब्लैक ऑपरेशन का एक निकनेम है जो फिल्म में अक्षय कुमार और उनकी टीम हिस्सा है। यह पूरी यूनिट पांच साल के लिए ट्रायल-रन पर है। इसलिए इसकी प्रारंभिक यानि की शुरूआती अवस्था के कारण इसे 'बेबी' कहा गया।'
बहरहाल, नीरज को फिल्म के टाइटल को लेकर सस्पेंस क्रिएट करने की सलाह दी गई थी। लेकिन निर्देशक का कहना है कि वो बेमतलब की जिज्ञासा पैदा नहीं करना चाहते थे। उत्सुकता बढ़ाने की जगह दर्शकों को वो बताना चाहिए जो उन्हें फिल्म के बारे में जानने की जरूरत है।' वैसे, नीरज हम आपकी इस सोच की कद्र करते हैं। क्योंकि पिछले दिनों फिल्म पीके काफी कुछ ऐसा ही कर चुका है। हालांकि, फिल्म के संस्पेंस को बचाने के लिए राजकुमार हिरानी ने दर्शकों को झूठ तक बोल दिया था, जो कि काफी गलत है।
गौरतलब है कि, 23 जनवरी को रिलीज हो रही 'बेबी' में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू और अनुपम खेर भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











