इंतजार खत्म- बेल बॉटम की शूटिंग के लिए लंदन जाएंगे अक्षय कुमार? फैंस के लिए आ गई सबसे बड़ी खबर!
कोरोना वायरस के कारण काफी समय से देश में लॉकडाउन का माहौल है और इस कारण किसी भी तरह की कोई पब्लिक एक्टिविटी नहीं हो रही थी। फिल्मों की शूटिंग्स रुकी और रिलीज तक में रोक लगी हुई थी। इसके अलावा फ्लाइट्स भी बंद थी जिस कारण अभिनेता शूटिंग पर नहीं जा पा रहे थे लेकिन इस समय एक ऐसी खबर सामने आई है जोकि काफी ज्यादा चर्चा में है और लोगों को सुकून देने वाली है।
Recommended Video
खबर है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार काफी जल्दी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग शुरु करने वाले हैं और वो जुलाई में लंदन के लिए उड़ान भरेंगें। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हुए हैं क्योंकि काफी समय से उन्होने अक्षय कुमार को धमाका करते हुए नहीं देखा। अगर इस लॉकडाउन की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्में लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी रिलीज होने वाली थी जो कि अब नहीं रिलीज होगी।
फिर रिलीज को तैयार है अक्षय कुमार की गुड न्यूज और आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल- UAE में धमाका


Click it and Unblock the Notifications











