फिर रिलीज को तैयार है अक्षय कुमार की गुड न्यूज और आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल- UAE में धमाका
अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। खबर है कि ये फिल्म धमाकेदार तरीके से रिलीज होने के लिए फिर से तैयार है। इसके अलावा खबर है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल भी रिलीज होने जा रही है। अगर आप ये समझ रहे हैं ये कि ये दोनों फिल्मों भारत में रिलीज होने वाली है तो ऐसा कुछ नहीं है।
ये फिल्में संयुक्त राष्ट्र अमीरात में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में आ रही जानकारी से पता चला है कि.. खबरों आने वाले 11 जून को ये फिल्में दुबई के सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। गौरतलब है कि अभी तक लॉकडाउन के चलते किसी देश में फिल्में रिलीज नहीं हो रही थीं और लोग घरों में सुरक्षित थे।


Click it and Unblock the Notifications











