पहली बार करण जौहर की फिल्म में अक्षय कुमार
अभी तक शाहरूख खान के साथ फिल्म निर्माण करने वाले उनके बेहद अजीज दोस्त करण जौहर, अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रहे हैं। खबर आ रही है कि मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन अब खिलाड़ी अक्षय कुमार की कंपनी के साथ मिलकर एक फिल्म का निर्माण करने जा रही है। फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा होंगे। फिल्म में लीड रोल खुद अक्षय कुमार करेंगे।
फिल्म की को प्रोड्यूसर करण जौहर की मम्मी हीरू जौहर औरअक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना होगी। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए करण ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं अपनी बचपन की दोस्त ट्विंकल के साथ फिल्म बनाने जा रहा हूं। हमें फिल्म की कहानी अच्छी लगी इसलिए मैंने अक्षय को एप्रोच किया। उम्मीद करता हूं कि हमारा आयडिया लोगों को पसंद आयेगा।
आपको बता दें कि यह पहला मौका होगा कि कऱण और अक्षय साथ-साथ काम करने वाले हैं। अक्षय कुमार की कंपनी ने अभी तक ओह माई गॉ़ड और खिलाड़ी 786 जैसे हिट फिल्में दी है जिसके कारण करण को भी लगता है कि उनके साथ फिल्म बनाना फायदे का सौदा है और रही बात करण की तो उन्हें तो लोग बॉलीवुड का टॉप का फिल्ममेकर कहते हैं जो किसी को भी हिट करा सकता है।देखते हैं करण-अक्षय की दोस्ती बॉक्सऑफिस पर क्या रंग लाती है? लोगों को यह रंग पसंद आता है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
