‘स्पेशल 26’ का रोल आसान नहीं था: अक्षय कुमार

फिल्मों में गजब और खतरनाक स्टंट करने वाले अक्षय कुमार कभी भी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं करते हैं। लेकिन इस बार उनके लिए भी कुछ चुनौतीपूर्ण था, जानना चाहेंगे क्या तो हम आपको बताते हैं। उनके लिए चैलेंजिंग था आने वाली फिल्म 'स्पेशल 26' का रोल जो उनको अंदर से हिलाकर चला गया।

अक्षय ने कहा कि यह रोल उनके अब तक के करियर का सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण है। इसे निभाने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय फर्जी सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

इससे पहले भी अक्षय ने कहा था कि फिल्म की कहानी साल 1987-89 की एक सत्य घटना पर आधारित है। जिसे पहले मैं समझ नहीं पाया था इसलिए मैंने इस फिल्म को हां बोलने में चार महीने से ज्यादा का वक्त लिया।

लेकिन बाद में मुझे कहानी समझ में आयी, मुझे लगा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक संदेश है जिससे देश के हर नागरिक को रूबरू होना चाहिए इसलिए मैंने यह फिल्म की है।

मालूम हो कि 'स्पेशल 26' को नीरज पांडे निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेता मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर, जिम्मी शेरगिल और अभिनेत्री काजल अग्रवाल लीड रोल में हैं। फिल्म 8 फरवरी को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

फिल्म के बारे में फिल्म के अन्य कलाकारों ने भी दावा किया है कि फिल्म लोगों के दिलों पर चोट करेगी और यही हमारा मकसद भी है। फिल्म में अक्षय कुमार ने गाना भी गाया है।फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फीस भी आधी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X