अक्षय कुमार चाहते हैं कि करीना कपूर मुंबई पुलिस की टीम में शामिल हो जाएं- जानें क्यों!
हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी की टीम कपिल शर्मा के टीवी शो में पहुंची थी, जहां अक्षय कुमार और करण जौहर ने करीना कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड की सबसे बड़ी गॉसिप क्वीन हैं। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार ने कहा कि मुंबई पुलिस को करीना कपूर को भर्ती कर लेना चाहिए। उनके पास फिल्म इंडस्ट्री क्या, पूरी दुनिया की खबर रहती है।
बहरहाल, यह बात तो सभी बॉलीवुड फैंस जानते हैं कि करीना कपूर खान को बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन कहा जाता है। उनके सूत्र काफी तगड़े हैं और बॉलीवुड में कौन क्या कर रहा है, यह सब करीना को पता होता है।

करण जौहर के शो में करीना ने खुद भी इस बात से हामी भरी थी कि उनके पास सारी खबर रहती है। भले ही करीना सोशल मीडिया पर भी ना हों, लेकिन उनके पास सबसे जुड़ी जानकारी होती थी। हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम ज्वॉइन किया है।
रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया Kiss, साथ में दिखे हॉट कपल अर्जुन- मलाइका, तस्वीर वायरल


Click it and Unblock the Notifications