रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया Kiss, साथ में दिखे हॉट कपल अर्जुन- मलाइका, तस्वीर वायरल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल है। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, जहां फैंस रणबीर को ढूंढ़ते रहे। बहरहाल, अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां रणबीर आलिया को गालों पर किस करते दिख रहे हैं। वहीं, इनके साथ बॉलीवुड के दूसरे हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका भी नजर आ रहे हैं। पिछले साल की यह तस्वीर आलिया के जन्मदिन के मौके पर नताशा पूनावाला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। फिर क्या.. देखते देखते यह क्यूट सी तस्वीर वायरल हो चुकी है।

दोनों कपल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां अर्जुन- मलाइका ने भी खुलकर अपने रिलेशनशिप को स्वीकारा है, वहीं रणबीर- आलिया भी बातों बातों कई बार अपनी रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकारा है। कोई शक नहीं कि इस तस्वीर को देखकर इनके फैंस बेहद खुश होंगे।


Click it and Unblock the Notifications