"अक्षय कुमार ने मुझे सरदर्द दे दिया है!"
[बॉलीवुड समाचार] दो लोग कितने क्यूट हो सकते हैं ये तो आप बस अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को देखकर ही समझ जाएंगे। दोनों आज अपनी शादी के 15 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं वो भी सबसे क्यूट तरीके से।
ट्विंकल खन्ना ने सुबह सुबह ट्वीट किया कि एनिवर्सी पर आपका पति आपको क्या देता है - सरदर्द! और इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के ब्लैंक फेस यानि बिना किसी एक्सप्रेशन वाले चेहरे पर भी जोक मारा। अब इस पर अक्षय कुमार क्या जवाब दे सकते हैं।
[अक्षय - ट्विंकल की शादी में फोटोग्राफर थे आमिर!]
उन्होंने इसका जवाब अपने रोमांस से दिया और एक पुरानी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि आज भी उनकी नज़रें ट्विंकल से हट नहीं पाती हैं। जिस पर ट्विंकल ने एक और तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे पास 15 साल के ऐसे कितने ही मूमेंट्स हैं।
हो गया ना Awww। वैसे अक्षय ट्विंकल को बेहद खास बर्थ डे गिफ्ट भी देते हैं। अक्षय उनके सामने ग्लोब घुमा देते हैं और जहां ट्विंकल हाथ रख दें, अक्षय उन्हें वहीं ट्रिप पर लेकर जाते हैं।
[Uncensored: अक्षय और आमिर का इतना मज़ाक किसी ने नहीं उड़ाया!]
अब तो वाकई आपको अपनी रिलेशनशिप पर काफी काम करना पड़ेगा। वैसे यहां जानिए इनकी शादी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications













