ATTENTION: लड़कियां अब अक्षय कुमार से सीखिए सेल्फ डीफेंस

[बॉलीवुड समाचार] महिला सुरक्षा और वूमन इंपावरमेंट ने भले ही बॉलीवुड को आजकल आलोचनाओं के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया हो लेकिन इससे कोई गुरेज नहीं कर सकता कि आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा सबसे गंभीर मुद्दा है ।

ऐसे में अगर लड़कियां अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो जाएं तो इससे अच्छी बात तो हो ही नहीं सकती है। इसी सोच के साथ अक्षय कुमार ने महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस क्लासेज की शुरुआत की थी और अब वह इस तरह की कई और सेल्फ डिफेंस क्लासेज शुरू करना चाहते हैं।

फिलहाल अक्षय अपनी नई फिल्म 'गब्बर इज बैक' के प्रमोशन में जुटे हैं, जिसमें वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। इस फिल्म से ही उन्हें महिलाओं के लिए कई और सेल्फ डिफेंस क्लासेज शुरू करने की प्रेरणा मिली है, ताकि वे अपने खिलाफ हो रहे अपराधों से खुद की सुरक्षा कर सकें।
ALSO SEE Pic: खुलेआम अजय देवगन ने किया अक्षय-सलमान को शर्मिंदा

इस बारे में अक्षय ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो हर हफ्ते 300 लड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाते हैं। इनमें कॉरपोरेट, मीडिया हाउस से लेकर घरों में काम करने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। मगर उनके पास ज्यादा जगह नहीं है। इसलिए अगले महीनों में वो कुछ और क्लासेज शुरू करेंगे और यह बिल्कुल ही मुफ्त होगी।
जानिए क्यों 15 साल से अक्षय कुमार हैं कॉमेडी के बाप!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X