'गब्बर इज़ बैक': दो रोमांस के बाद भ्रष्टाचार के लिए टाइम कैसे निकालेंगे अक्षय?
[गपशप] अभी तक तो खबर यही थी कि अक्षय कुमार गब्बर इज़ बैक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले हैं। लेकिन फिर उनका और करीना कपूर का एक रोमांटिक तेरी मेरी कहानी रिलीज़ हुआ। हालांकि फिल्म की क्रिएटिव टीम ने ये साफ किया कि फिल्म में करीना का केवल कैमियो है और फिल्म केवल भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाती हैं।
हाल ही में गब्बर इज़ बैक में अक्षय कुमार और श्रुति हासन का एक पोस्टर रिलीज़ हुआ है। माफ कीजिए रोमांटिक पोस्टर रिलीज़ हुआ है और अक्षय कुमार श्रुति हासन के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। लेकिन एक मिनट भ्रष्टाचार पर बनी फिल्म फिर भी दो रोमांस!
Pic Of The Day: खुलेआम अजय देवगन ने किया अक्षय-सलमान को शर्मिंदा
अब इन दो रोमांस को भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दे से कैसे जोड़ा गया है ये तो हमें नहीं पता पर उम्मीद है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में भी अपने फॉर्म में रहें जैसा कि वो बेबी में थे। बाकी रोमांस तो चलते हैं और चलते ही रहेंगे।
PIC:ऐश्वर्या-अक्षय के इस हॉट फोटोशूट को देखकर चौंक जाएंगे!


Click it and Unblock the Notifications




