''सूर्यवंशी'' रिलीज डेट फाइनल, अक्षय कुमार- कैटरीना की धमाकेदार First LOOK के साथ घोषणा
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म अब 24 मार्च 2020 की शाम को दुनियाभर में रिलीज हो जाएगी। फिल्म को रोहित शेट्टी और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है। खास बात है कि 24 मार्च की शाम से मुंबई के सारे थियेटर 24*7 होने जा रहे हैं। यानि की आप रात में भी सिनेमाघर जाकर फिल्म देख सकते हैं।
साथ ही 25 मार्च को महाराष्ट्र में गुडी पाड़वा का त्योहार है, जिससे कई जगहों पर छुट्टी है। लिहाजा, फिल्म को इस छुट्टी का भी फायदा मिल जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सूर्यवंशी जबरदस्त ओपनिंग देने वाली है।

सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखेंगी। वहीं, जैकी श्राफ, गुलशन ग्रोवर, निकितिन धीर, विधान शर्मा, मृणाल जैन, सारा आरफीन और श्रुति उल्फत जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
यहां जानें क्यों है सूर्यवंशी का इंतज़ार-
'मिस्टर इंडिया' रीमेक- अली अब्बास जफर पर भड़कीं सोनम कपूर, कहा- ये अपमान है


Click it and Unblock the Notifications