अक्षय कुमार 2 आमिर खान - अगर बोल्ड बातें करनी हैं तो INDIAN बनो!
[बॉलीवुड समाचार] असहिष्णुता की लड़ाई में अब कूद पड़े हैं अक्षय कुमार। बॉलीवुड को हर साल अक्षय INDIAN फील में रंग ही रहे हैं और अब उन्होंने साफ कहा है कि हर देश में प्रॉब्लम होती है, ऊंच नीच होती रहती है लेकिन लोगों को बोल्ड बयानबाज़ी नहीं करनी चाहिए। हालांकि अक्षय ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन फिर भी उनका सीधा इशारा आमिर खान पर था।
और इससे एक बड़ी दिलचस्प बात हमें याद आई। रंग दे बसंती का वो डायलॉग तो याद है - कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता, उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है। आमिर की फिल्म की ये बात अक्षय को याद दिलानी पड़ी ये बड़ा दिलचस्प था।
[एयरलिफ्ट के ये 10 सीन देख करिए अक्षय को सलाम]
गौरतलब है कि असहिष्णुता विवाद पर पूरा बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। एक का कहना है कि भारत में असहिष्णुता है तो दूसरे का कहना है कि नहीं है।
हाल ही शाहरूख खान और आमिर खान असहिष्णुता मुद्दे पर बात कर विवाद को जन्म दे चुके हैं और इसे बढ़ाया हाल ही में करण जौहर ने जिन्होंने कहा कि देश में बोलने की आज़ादी केवल मज़ाक है।
[क्यों हैं अक्षय परफेक्ट INDIAN]
वैेसे अक्षय ने पहली बार किसी को दो टूक नहीं कही है वो हमेशा से किसी ना किसी को सीधा जवाब देते आए हैं -


Click it and Unblock the Notifications

