लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार ने की थी शूटिंग, कहा- 'अजीब लग रहा था, ना गले मिले, ना हाथ मिलाया'
नासिक पुलिस कमिश्चर विश्वास नागरे पाटिल के साथ आयोजित एक वेबिनार के दौरान अक्षय कुमार ने ल़ॉकडाउन के दौरान अपने शूटिंग अनुभव को शेयर किया। कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान अक्षय कुमार और आर बाल्कि ने एक सरकारी विज्ञापन शूट किया था। जिस पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा, बिल्कुल अलग अनुभव था।। मैं बाल्की सर को गले भी नहीं लगा पाया।
बता दें, अक्षय कुमार ने नासिक सिटी पुलिस के साथ हाथ मिलाकर पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एक ऑनलाइन स्वास्थ्य प्रणाली की शुरुआत की है। हाल ही में उन्होंनेनासिक पुलिस को वायरस के लक्षणों को ट्रैक करने वाली 500 स्मार्टवॉच दान दिए हैं।

इस वेबिनार के मौके पर अक्षय कुमार ने कहा कि अनलॉक-1 के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में सभी को और भी ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास घर बैठकर काम करने की सुविधा है, वो घर बैठकर काम करें और जो लोग बाहर जा रहे हैं, वो पूरी तरह से सावधानी बरतें.. मास्क पहनकर निकलें और अपने नाक और मुंह को अच्छी तरह से ढंकें। साथ ही अभिनेता ने जरूरतमंदों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने की भी बात कही।
लॉकडाउन खत्म- 2020 में धड़ाधड़ रिलीज हो सकती हैं ये बड़ी फिल्में, सलमान से लेकर अक्षय का धमाका


Click it and Unblock the Notifications