लॉकडाउन खत्म- 2020 में धड़ाधड़ रिलीज हो सकती हैं ये बड़ी फिल्में, सलमान से लेकर अक्षय का धमाका
तीन महीनों के लॉकडाउन के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री को सरकार की ओर से कुछ नियम-कानून के साथ काम शुरु करने की अनुमति मिल चुकी है। लिहाजा, निर्माता- निर्देशक- अभिनेता सभी जोर-शोर से तैयारी में लग चुके हैं। जो फिल्में अटकी पड़ी थीं, उसे अब पूरा किया जा रहा है। कोई दो राय नहीं कि, लॉकडाउन से फिल्म इंडस्ट्री बेहद प्रभावित हुई है। हजार करोड़ से ऊपर का नुकसान पहुंचा है।
महीनों से सिनेमाघर बंद हैं, फिल्मों की शूटिंग रूकी है। जो फिल्में रिलीज होने वाली थीं, वो पोस्टपोन हो चुकी हैं। लेकिन अब दोबारा शुरुआत हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सिनेमाघरों को भी खोल देने का आदेश आ सकता है।यानि की अभी भी कुछ बड़ी बॉलीवुड हैं, जो साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

साल के अंत में रिलीज होने वाली ज्यादातर फिल्में अब 2021 तक घिसक चुकी हैं। जबकि मार्च के बाद से पोस्टपोन हुई फिल्में साल के अंत तक रिलीज की जा सकती है। हालांकि फिलहाल, निर्माताओं को थोड़ा इंतजार करना होगा.. क्योंकि फिलहाल कुछ वक्त लोग सिनेमाघर या भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से कतराएंगे। लेकिन साल के अंत के दो- तीन महीनों में फिल्में रिलीज की जा सकती हैं।
लॉकडाउन खत्म, अब सलमान खान बैक टू बैक इन तीनों फिल्मों पर शुरु करेंगे काम- शूटिंग की तैयारी!


Click it and Unblock the Notifications