करोड़ों कमाकर खिलाड़ी 420 ने कहा,100-200 करोड़ की फिल्मों के पीछे नहीं भागता
अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्मों को हिट कराने के फॉरम्यूला के तौर पर माने जाते हैं। उनकी लगभग हर फिल्में करोड़ों की कमाई करती है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। लेकिन खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार खुद को 100-200 करोड़ कल्ब की रेस से दूर मानते हैं।
गौरतलब है कि ‘एंटरटेनमेंट', ‘हॉलिडे', ‘स्पेशल 26', ‘ओएमजी- ओह माई गॉड ' जैसी सफल फिल्में करने वाले 47 वर्षीय सुपरस्टार अक्षय कुमार का कहना है कि एक अभिनेता के रूप में वे बॉलीवुड में 100-200 करोड़ रूपये के क्लब की फिल्मों के पीछे नहीं भागते। उनका कहना है कि वे एक निर्माता और अभिनेता के रूप में जोखिम उठाना चाहते हैं।
बहरहाल, अक्षय इस तरह के बयानों से आप किस ओर इशारा करना चाहते हैं, यह तो साफ है। लेकिन याद दिला दें, साल 2014 की पहली करोड़ी फिल्म थी हॉलीडे। लिहाजा, खान तिकड़ी के अलावा बॉलीवुड में फिलहाल अक्षय कुमार की इस रेस में शामिल दिखते हैं।
अक्षय ने कहा, ‘‘साल में चार फिल्में मैं आसानी से कर लेता हूं। लेकिन जरूरी नहीं कि मेरी हर फिल्म 100-200 करो़ड़ की ही कमाई करे। मैं फिल्मों में कुछ नया करना चाहता हूं। मैं 100-200 करोड़ रूपये के क्लब की फिल्मों के पीछे नहीं भागता। मुझे जोखिम उठाना पसंद है।''
गौरतलब है कि, अक्षय अपनी अगली फिल्म ‘बदर्स' पर करण जौहर के साथ मिलकर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
