अक्षय कुमार की लक्ष्मी ने तोड़ा सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का रिकॉर्ड
कुछ समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शानदार फिल्मों का ऐलान हुआ था जिसके बाद से लगातार इन फिल्मों पर लोगों की नजरें हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी भी इस लिस्ट में थी और काफी समय से चर्चा में चल रही थी। ये पहली बार है जब इतने बड़े सितारे की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। लक्ष्मी की रिलीज के बाद से ही कुछ तगड़े रिकॉर्ड सामने आए हैं जो कि पहली बार बने हैं।
दरअसल लक्ष्मी व्यूअरशिप के मामले में काफी आगे निकल गई है। जी हां खबर है कि लक्ष्मी ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को काफी पीछे छोड़ दिया है और ओटीटी पर पहले दिन के व्यूअर्स को लेकर एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है। सुशांत की फिल्म दिल बेचारा जब रिलीज हुई थी तो ऐसी बातें चल रहीं थीं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी समय तक इसका रिकॉर्ड शायद ही कोई तोड़ पाएगा।
शाहरुख खान ने बताया क्यों अक्षय कुमार के साथ कभी नहीं करेंगे काम? धड़ल्ले से वायरल बयान!


Click it and Unblock the Notifications











