शाहरुख खान ने बताया क्यों अक्षय कुमार के साथ कभी नहीं करेंगे काम? धड़ल्ले से वायरल बयान!
आपने कई सितारों को एक साथ एक फिल्म में तगड़ा धमाका करते हुए देखा होगा लेकिन एक जोड़ी ऐसी है जो कि कभी नहीं बनी है। हम बात कर रहे सुपरस्टार अक्षय कुमार और शाहरुख खान की। ये दोनों सितारे कभी किसी फिल्म में एक साथ नजर नही आए हैं। फैंस को उम्मीद दी थी कि शायद ये दोनों आगे चलकर किसी फिल्म का हिस्सा बनें लेकिन अब ये भी होता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि शाहरुख खान ने अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर एक बयान दिया है।
उन्होने बताया है कि किस कारण वो अक्षय कुमार के साथ कभी काम नहीं कर सकते हैं। शाहरुख खान ने मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। 'इसपर मैं क्या कहूं? मैं उनकी तरह सुबह जल्दी नहीं जागता हूं। जब अक्षय के जागने का समय आता है मैं सोने जाता हूं। उनका दिन भी काफी जल्दी शुरु होता है। जब वो जागते मैं पैकअप करके घर जा रहा होता हूं।
IPL 2020- मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार जीती आईपीएल की ट्रॉफी, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी बधाई


Click it and Unblock the Notifications











