IPL 2020- मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार जीती आईपीएल की ट्रॉफी, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी बधाई
आईपीएल की ट्रॉफी एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने काफी शानदार तरीके से जीत ली है। 2020 में मुंबई इंडियंस ने इस ट्रॉफी को पांचवी बार जीता है और काफी सेलिब्रेट कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि हर बार मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टूर्नांमेंट जीता है जो कि अपने आप में एक दमदार रिकॉर्ड है। इसके बाद से लगातार मुंबई की टीम को लोग देश विदेश से बधाई संदेश भेज रहे हैं तो उनमें हमारा बॉलीवुड भी शामिल है।
हिंदी फिल्मों के कई सितारे मुंबई इंडियंस के काफी बड़े फैंस हैं और उन्होने उनको जीत की बधाइयां दी हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर इस साल ऐसा लग रहा था कि शायद ही आईपीएल 2020 संभव है।

लेकिन दुबई में बिना दर्शकों के इस टूर्नांमेंट का आयोजन किया गया और सभी टीमें काफी अच्छा खेलीं। 10 नवंबर को दुबई में मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी मौजूद थीं और अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहीं थीं।
हालांकि बात करें मुंबई को लेकर बधाईयों की तो इसमें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अली फजल और रणवीर सिंह जैसे कलाकार शामिल है। इन सितारों के ट्वीट्स काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी इनपर लगातार कमेंट्स करते दिखर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











