पृथ्वीराज में एक्शन सीन शूट करते दौरान अक्षय कुमार के साथ हादसा, घोड़े से गिरे-फिर भी पूरा किया काम!
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बेल बॉटम फिल्म की शूटिंग के बाद अपनी अगली अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, शुक्र ये रहा कि ये घटना टल गयी। पीपिंगमून से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अक्षय कुमार एक वॉर सीन की शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान वह घोड़े से बुरी तरह गिर गए।
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दिवाली से पहले अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग पूरी की जानी थी। इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हो रही थी। इस दौरान एक वॉर सीन शूट होना था। अक्षय कुमार घोड़े पर इस सीन को फिल्मा रहे थे। लेकिन अभिनेता का सतुंलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। इसके बाद घोड़ा अभिनेता के इर्द गिर्द चक्कर काटने लगा और सेट पर दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में सब ठीक है। अभिनेता को गंभीर चोटें नहीं आई है। कहा जा रहा है कि गिरने की वजह से अक्षय कुमार की पीठ में दर्द हो गया है।
भाई की शादी में 'क्वीन' बनीं कंगना रनौत, महारानी वाला लुक- खूबसूरत तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











