भाई की शादी में 'क्वीन' बनीं कंगना रनौत, महारानी वाला लुक- खूबसूरत तस्वीरें
कंगना रनौत अपने भाई की शादी के जश्न में डूबी हुई हैं। मणिकर्णिका फेम कंगना रनौत के भाई अक्षत की शादी संपन्न हो चुकी हैं। भाई की शादी से कंगना रनौत ने मां, नई भाभी, भाई और बहन रंगोली के साथ तस्वीरें शेयर की। हिमाचल की शेरनी कंगना रनौत भाई की शादी के चलते घर की रस्मों में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर खुद कंगना ने तस्वीरें पोस्ट की।
घर में शादी ब्याह के दौरान भी कंगना देशभर के मुद्दों पर अपने विचार रखती रहीं। वह लगातार पत्रकार अर्णब गोस्वामी को लेकर भी लगातार बोलती नजर आईं। बुधवार को जेल से अर्णव गोस्वामी की रिहाई के बाद कंगना रनौत ने खुशी जताई।
कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा, वेलकम बैक मेरे दोस्त। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के डांस वीडियो वीडियो भी धड़ल्ले से वायरल हुआ। जिसमें वह ट्रेडिशनल तरीके से नजर आईं और खूब थिरकी भीं। अब कंगना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं।
वीर-ज़ारा के 16 साल: कौन सी बात शाहरुख खान को रोमांस का किंग बनाती है?


Click it and Unblock the Notifications











