Oooo..तो इसलिए जल्दी रिलीज हो रही है 'ब्रदर्स'
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'ब्रदर्स' का रिलीज डेट बदल दिया गया है। जी नहीं, फिल्म और देर नहीं, बल्कि अब दो महीने पहले ही सिनेमाघरों में आ जाएगी। फिल्म अब अगले साल दो अक्टूबर की बजाय 31 जुलाई को रिलीज होगी।
फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर का कहना है कि फिल्म के लिए जबरदस्त अंदाज और उत्साह के साथ काम किया है। जिसके कारण शूटिंग जल्दी निबट गई, इसलिए इसे जल्दी रिलीज करने का फैसला किया है। करण ने एक बयान में कहा, "शूटिंग के दौरान जबरदस्त जोश रहा, इसलिए हमने फिल्म तय तारीख से पहले यानी 31 जुलाई को रिलीज करने का फैसला लिया।"
आपको बता दें, करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रदर्स' में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलिन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। करण ने फिल्म की रिलीज के लिए 31 जुलाई का दिन तय किया।
हालांकि, आपको बता दें, अक्षय कुमार के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की रिलीज की डेट भी यही थी। लेकिन करण ने इस बारे में अक्षय से बात की और दोनों फिल्मों की रिलीज डेट्स बदल दी गई।
करण ने कहा, "अक्षय और अश्विनी ने उदारता दिखाते हुए सिंग इज ब्लिंग की डेट हमें दे दी और हमने अपनी पिछली रिलीज डेट उन्हें दे दी।"


Click it and Unblock the Notifications
