अक्षय कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को दी एक जरूरी सलाह- प्रधानमंत्री मोदी पर भी की बात
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भले ही राजनीति से जुड़े हुए नहीं हैं, लेकिन उनका नाम अक्सर राजनीतिक गलियारों में आता रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनका इंटरव्यू भी काफी वायरल रहा था। हाल ही में दिल्ली में फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से एक मजेदार सवाल किया गया। अक्षय से पूछा गया कि यदि मौका मिले तो वो भारत के गृह मंत्री अमित शाह को क्या सलाह देना चाहेंगे?
इस पर एक्टर ने कहा- मैं अमित शाह जी से एक ही बात कहना चाहूंगा। वह यह कि प्लीज अपनी सेहत का ध्यान रखिए। आप देश के एक बेहद महत्वपूर्ण इंसान हैं।

अक्षय ने आगे कहा- साथ ही मैं उन्हें सुझाव देना चाहूंगा कि वे शाम को 6.30 बजे के बाद खाना न खाएं। यह उनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दूसरों के लिए भी यह सलाह लाभकारी हो सकती है। हमारे शास्त्रों में लिखा है कि आपको सूर्यास्त के बाद कोई भी अन्न नहीं खाना चाहिए। यह आपके शरीर में मदद करता है।
INTERVIEW: "दबंग 3 के बाद इस इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिलने वाला है"- सलमान खान


Click it and Unblock the Notifications