दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल ने गाया 'तेरी मिट्टी' सॉन्ग- अक्षय कुमार का रिएक्शन दिल जीत लेगा
कोरोना वायरस से आज पूरा देश जूझ रहा है और ऐसे में कई ऐसे लोग हैं जो कि काफी समय इससे लड़ते चले आ रहे हैं। इसी के चलते सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक गाना रिलीज किया था जिसको बी प्राक ने गाया था। इस गाने में उन्होने डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस और मीडिया कर्मियों को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी थी। ये गाना सामने आते ही छा गया था और लोग काफी इमोशनल होकर इससे जुड़ गए थे।
लेकिन इस समय एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली पुलिस का एक कॉंस्टेबल इस गाने को काफी दर्द भरे अंदाज में गाता दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही ये काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस पुलिस कॉन्सटेबल का नाम रजत राठौर है। इस वीडियो को जब सुपरस्टार अक्षय कुमार ने देखा तो खुद को इसपर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। उन्होने एक वीडियो बनाकर इस पुलिस कॉन्सटेबल की तारीफ की है।
जब सोनू निगम ने खोली रिएलिटी शो की पोल- एक के बाद एक धमाकेदार खुलासा, हैरान रह जाएंगे


Click it and Unblock the Notifications











