जब सोनू निगम ने खोली रिएलिटी शो की पोल- एक के बाद एक धमाकेदार खुलासा, हैरान रह जाएंगे
सिंगर सोनू निगम ने एक ओर जहां म्यूजिक माफिया और इंडस्ट्री में पक्षपात पर बात की है। वहीं, एक और वीडियो में उन्होंने भारत के रिएलिटी शोज की पोल खोलकर रख दी है। लगभग एक महीने पुराने इस वीडियो में सोनू निगम ने इंडियन आइडल और बाकी रिएलिटी शोज के पीछे की सच्चाई को बयां किया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
बता दें, सोनू निगम खुद भी रिएलिटी शो के जज रह चुके हैं। लेकिन पिछले कई सालों से उन्होंने किसी ऑफर को हामी नहीं भरी है और इसके पीछे भी वजह है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री से बातचीत के दौरान सोनू निगम ने रिएलिटी शोज के पीछे की सच्चाई फैंस के सामने रखी।

सोनू निगम ने कहा, यदि दुनिया में कोई चीज अच्छी चल रही हो और उसका भजिया पाव करना हो तो उसे यहां ले आओ। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं। लेकिन जैसे अमेरिकन आइडल, ब्रिटिश आइडल.. जहां शुरु हुआ वहां तो चल रहा है। हमारे यहां भी मैंने, फराह और अनु जी ने शुरु किया.. लेकिन कहां से कहां पहुंच चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











