फोर्ब्स 2020- बॉलीवुड से एकमात्र अक्षय कुमार टॉप 10 में शामिल, सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार
फोर्ब्स ने साल 2020 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की टॉप-10 लिस्ट जारी की है, जिसमें जगह पाने वाले अक्षय कुमार इकलौते बॉलीवुड स्टार हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार 48.5 मिलियन डॉलर यानि की लगभग 362 करोड़ के साथ छठे नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने जानकारी है दी कि अक्षय की सबसे ज्यादा कमाई प्रोडक्ट एंडोर्समेंट से होती है।
अक्षय कुमार ने तमाम बॉलीवुड सितारों को पीछे करते हुए इस लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है। जहां 2019 में अक्षय कुमार की 4 फिल्में रिलीज हुई थीं, वहीं आने वाले 15 महीनों में सुपरस्टार की 7 फिल्में रिलीज के लिए लॉक हो चुकी हैं।
ये हैं फोर्ब्स में शामिल टॉप 10 में शामिल स्टार्स-
पहले नंबर पर हैं ड्वेन जॉनसन (द रॉक)। ड्वेन ने 1 जून 2019 से 1 जून 2020 तक 87.5 मिलियन डॉलर की कमाई की। हॉलीवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स 71.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर मार्क व्हालबर्ग 58 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ हैं।

चौथे नंबर पर एक्टर- डायरेक्टर बेन एफ्लेक (55 मिलियन डॉलर) , पांचवें नंबर पर विन डीजल (54 मिलियन डॉलर), छठे पर अक्षय कुमार (48.5 मिलियन डॉलर), सातवें पर लिन मेनुएल मिरांडा (45.5 मिलियन डॉलर), आठवें पर विल स्मिथ (44.5 मिलियन डॉलर), नौवें पर एडम Sandler (41 मिलियन डॉलर), 10वें पायदान पर जैकी चैन (40 मिलियन डॉलर) हैं।
बहरहाल, आने वाले 15 महीनों में अक्षय कुमार की 7 फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस, फैमिली ड्रामा से लेकर कॉमेडी, सभी तरह की फिल्में शामिल हैं।
सुशांत सिंह राजपूत केस- रिया चक्रवर्ती ने आमिर खान समेत इन बॉलीवुड स्टार्स को किया था कॉल!


Click it and Unblock the Notifications