सुशांत सिंह राजपूत केस- रिया चक्रवर्ती ने आमिर खान समेत इन बॉलीवुड स्टार्स को किया था कॉल!
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय जोर शोर से अपना काम कर रही है। ईडी ने अब रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और उनके पिता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जिसकी जांच की जा रही है। रिया दो फोन नंबर का इस्तेमाल कर रही थीं और दोनों के रिकॉर्ड चेक किये जा रहे हैं। इसके अलावा ईडी ने रिया और शौविक का एक- एक आईपैड और इंद्रजीत का लैपटॉप भी सीज कर दिया है।
रिया के कॉल और मैसेज डीटेल्स की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया के कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि रिया बॉलीवुड में कई सितारों के संपर्क में थीं, जैसे कि आमिर खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और स्वर्गीय सरोज खान।

सुशांत के निधन के मामले में बॉलीवुड सितारे, खासकर सलमान, शाहरुख और आमिर की चुप्पी पर बहुत बहस हो चुकी है। ऐसे में अब रिया के कॉल रिकॉर्डस में आमिर खान का नाम आना सवाल खड़े कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications