क्या अक्षय कुमार कभी राजनीति में कदम रखेंगे? यहां जानें सुपरस्टार का जवाब
अकसर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को राजनीति से जोड़ कर देखा जाता है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अभिनेता से सवाल किया गया कि क्या वो कभी राजनीति में आना चाहेंगे? तो सुपरस्टार ने जवाब दिया कि, "कभी नहीं, मैं राजनीति में बिल्कुल नहीं आना चाहूंगा। मैं खुश रहना चाहता हूं। मैं फिल्मों में काम कर खुश हूं और फिल्मों के जरीए देश में योगदान देता हूं। मुझे फिल्मों से प्यार है।"
राष्ट्रीयता पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि, "मैं इस पर बात नहीं करता कि देश ने आपके लिये क्या किया है.. बल्कि इस विश्वास करता हूं कि आप देश को क्या दे रहे हैं.. लोग हमेशा कहते हैं कि सरकार ने ये नहीं किया, वो नहीं किया। मेरा कहना है कि चाहे कोई भी सरकार हो उसे देश का नेतृत्व करने दो क्योंकि चुना तो आप ही लोगों ने है।"

अक्षय ने कहा, राजनीति मेरा काम नहीं है। मैं अपनी फिल्मों के जरीए लोगों के जेहन में अच्छी बातें डाल सकता हूं। बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो फिलहाल अक्षय कुमार साल 2021 तक लॉक हो चुके हैं। यहां जानें, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-
INTERVIEW: "दबंग 3 के बाद इस इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिलने वाला है"- सलमान खान


Click it and Unblock the Notifications