'सूर्यवंशी' के धमाकेदार एक्शन- स्टंट सीन्स पर जानें अक्षय कुमार ने क्या कहा!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को धमाका करने के लिए तैयार है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाना है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार की इस धमाकेदार एक्शन फिल्म को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं। अक्षय कुमार फिल्म में एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी का किरदार निभा रहे हैं, जो आतंकवाद से निपटते दिखेंगे। इस फिल्म से पहली बार रोहित और अक्षय साथ आए हैं। लिहाजा, एक्शन और स्टंट के मामले में भी फिल्म अलग स्तर पर मानी जा रही है।
हाल ही में एक बड़े वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी के एक्शन सीन्स पर बात की। उन्होंने इस फिल्म पर बात करते हुए कहा कि, फिल्म में मैंने वैसा एक्शन किया है, जैसा मैं 28 साल में करता था। मैं खुश हूं कि 52 साल में भी मैं उस स्तर का एक्शन और स्टंट कर पा रहा हूं, वो भी बिना वीएफएक्स के।
'तान्हाजी' के बाद 2020 की अगली ब्लॉकबस्टर- बागी 3 या सूर्यवंशी- BOX OFFICE रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications