'तान्हाजी' के बाद 2020 की अगली ब्लॉकबस्टर- बागी 3 या सूर्यवंशी- BOX OFFICE रिपोर्ट
साल 2020 के दो महीने खत्म होने को हैं और बॉक्स ऑफिस पर अब तक सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। अजय देवगन की तान्हाजी के अलावा सभी फिल्में एवरेज या फ्लॉप रही हैं। देखा जाए तो 2020 में रिलीज बाकी सभी फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर अजय देवगन की तान्हाजी अकेले कमा चुकी है। लेकिन अब मार्च में आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीद है। मार्च में बागी 3 और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस गेम बदल सकता है। तान्हाजी के बाद ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती हैं।
जहां 'बागी 3' एक सुपरहिट फ्रैंचाइजी का हिस्सा है.. वहीं, सूर्यवंशी के साथ पहली बार अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी जैसे नाम साथ जुड़े हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में मिलकर 500 करोड़ तक का तहलका मचा सकती हैं। वहीं, इस महीने रिलीज होने वाली बाकी फिल्मों का हाल देखना भी दिलचस्प होगा।
मार्च में रिलीज फिल्मों का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस हाल-
'थप्पड़' फिल्म रिव्यू: तापसी पन्नू की ये फिल्म पुरुषवादी सोच पर करारा तमाचा है


Click it and Unblock the Notifications











