एयरलिफ्ट की शूटिंग में एक रिकॉर्ड कायम करेंगे अक्षय कुमार
द लंचबॉक्स में अपनी भूमिका के लिए सराहना पाने वाली अभिनेत्री निमरत कौर नई फिल्म एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म को राजा कृष्ण मेनन डायरेक्ट करेंगे। लेकिन इस फिल्म की स्टोरीलाइन बहुत ही मज़बूत है और मुमकिन है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार एक रिकॉर्ड बना लें।
यह फिल्म वास्तविक जीवन की एक घटना पर आधारित है। अक्षय रंजीत कात्याल का किरदार निभा रहे हैं जो एक एक ताकतवर कुवैती बिज़नेसमैन है। फिल्म कथित तौर उन भारतीयों पर आधारित है जो खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे थे।
अक्षय का किरदार कुवैत में फंसे 1,70,000 भारतीयों को सुरक्षित निकालने की राह तलाशने में जुट जाता है। उनकी मदद से यह भारतीय इराकी हमले से बच निकलते हैं और कई किलोमीटर का सफर तय करके अम्माम पहुंचते हैं, जहां मानव इतिहास का सबसे बड़ा पलायन होता है। यानि अक्षय इस बार नए किस्म का धमाल करने वाले हैं।
ALSO READ: इन कारणों से 'हिट' बेबी ने बजा दी 'फ्लॉप' डॉली की डोली की BAND!
ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म की शूट के दौरान, कई हज़ार एक्सट्रा आर्टिस्ट्स इसका क्लाईमैक्स शूट करेंगे, बिना किसी तकनीकी इफेक्ट डाले। इससे पहले ऐसा रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म गांधी के लिए हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications













