ताजमहल पर सारा अली खान की शायरी को अक्षय कुमार ने कहा घटिया, धड़ल्ले से वायरल वीडियो
सुपरस्टार अक्षय कुमार और सारा अली खान इस समय आगरा में मौजूद हैं और फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेता धनुष भी नजर आने वाले हैँ। इस समय सारा अली खान और अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि खुद सारा अली खान ने साझा किया है। इस वीडियो में सारा अली खान राइमिंग करते हुए अक्षय कुमार को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहीं हैं और ताजमहल पर रिपोर्टिंग कर रहीं हैं और कुछ शायराना अंदाज में बोल रहीं हैं।
सारा अली खान ने जैसे ही ताजमहल पर कुछ बोला और राइमिंग की तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में सारा अली खान को ट्रोल कर दिया। अक्षय कुमार ने कहा कि 'मैंने अपने जीवन में इससे घटिया राइमिंग नहीं सुनी है।' अक्षय कुमार का ये बयान और सारा अली खान का ये वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस लगातार इसको साझा कर रहे हैं और रिएक्ट कर रहे हैं।
सुपरस्टार रजनीकांत को कोर्ट ने भेजा समन, इस घटना पर दिया था विवादित बयान!


Click it and Unblock the Notifications