सुपरस्टार रजनीकांत को कोर्ट ने भेजा समन, इस घटना पर दिया था विवादित बयान!
सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में अपनी राजनैतिक पार्टी का ऐलान किया था जिसके बाद वो लगातार चर्चा में चल रहे हैं और इस समय भी उनको लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। इस खबर से निश्चित तौर पर उनके फैंस काफी दुखी होने वाले हैं। खबर है कि रजनीकांत को कोर्ट की तरफ से समन जारी किया गया है और उनको हाजिर होने के लिए कहा गया है।
इसके पीछे एक पुराना मामला है जो कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता के स्टरलाइट फैक्ट्री के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। खबर है कि यहां पर हिंसा हुई थी और उस समय रजनीकांत ने एक विवादित बयान दिया था। इसी के चलते उनको समन जारी किया गया है ताकि वो जांच में कुछ मदद कर सकें। इस पूरे मामले की बात करें तो ये साल 2018 का मामला है जब कुछ लोग तूतीकोरिन स्थित वेदांता की स्टरलाइट कॉपर यूनिट को बंद करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
इस साल धूमधाम से नहीं मनेगा सलमान खान का जन्मदिन, जानिए क्यों सूना रहेगा पनवेल फार्म हाउस?


Click it and Unblock the Notifications